भागलपुर, अप्रैल 5 -- महिषी। विगत दिनों हुई बेमौसम बारिश के बाद अब सूर्य की तपिश ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। अप्रैल माह की शुरुआत में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। रविवार को महिषी का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिनभर गर्म हवाओं और तेज धूप ने जनजीवन को प्रभावित किया। गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि लोग आवश्यक कार्यों के लिए भी घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा नजर आने लगा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि जब अप्रैल में ही इतनी तेज गर्मी पड़ रही है, तो मई, जून और जुलाई में हालात और भी कठिन हो सकते हैं। लोग अब से ही गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने लगे

हिंदी हि...