भागलपुर, मार्च 14 -- पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार थाना क्षेत्र के एनएच-106 स्थित पामा मोड़ के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित सीएनजी टेम्पो पलट जाने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्ची घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पतरघट थाना क्षेत्र के कमलजड़ी गांव में रिश्तेदारों के यहां से सभी लोग सीएनजी टेम्पो (बीआर 43 पीए 0861) से अपने घर मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झझड़ी गांव लौट रहे थे। टेम्पो एनएच-106 से पस्तपार बाजार होते हुए रैशना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पामा मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में झझड़ी गांव निवासी रामकृष्ण यादव की पत्नी सोभा देवी (75) की मौत हो गई, जबकि राधा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.