भागलपुर, दिसम्बर 5 -- करजाईन बाजार। करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिरहा पंचायत के वार्ड नंबर- 11 के संतोष दास 35 वर्ष का राघोपुर थाना क्षेत्र के परशर्मा में गुरुवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाईक सवार संतोष दास की मौत हो गई थी। जिसको लेकर शुक्रवार को सुबह 8 बजे ऐनऐच 106 सतपोखरिया के समीप मृतक संतोष दास के परिजनों द्वारा शब को रोड पर रखकर किया घंटो जाम। मृतक संतोष दास के परिजनों का कहना है कि आज से तकरीबन डेढ़ साल पहले इसी परिवार से एक 5 वर्ष का बच्चा का रोड एक्सीडेंट में ऐनऐच 106 पर ही मौत हो चुकी थी जिसका सरकारी मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। इसी आक्रोश में हम लोग जाम लगाए हुए हैं कि इसका भी सरकारी मुआवजा मिलेगा कि नहीं मिलेगा। वही तीन घंटा जाम रहने के बाद अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद लोगों को आश्...