भागलपुर, जून 5 -- सिमरीबख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित वृक्ष वितरण कार्यक्रम के तहत करीब 1500 ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पौधा वितरण के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन ग्रामीणों को बताया गया कि बढ़...