भागलपुर, मार्च 27 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर धर्म कांटा के समीप गुरुवार की शाम आनंद एचपी गैस ऐजेंसी अतलखा के चालक को अज्ञात बदमाशों के द्वारा मारपीट कर 25 हजार नगदी सहित करीब 20 गैस सिलेंडर लूटने का एक मामला सामने आया है। घटना के बाबत पीडित गैस ऐजेंसी के वाहन चालक ने बसनही थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगदी सहित गैस सिलेंडर लूट करने का मामला दर्ज कराया है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार आनंद एचपी गैस ऐजेंसी अतलखा के द्वारा अपने वाहन से रघुनाथपुर महुआ बाजार के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर कि आपूर्ति करने के लिए भेजा गया था।जिसे रघुनाथपुर धर्म कांटा के समीप करीब आधे दर्जन बदमाशों ने गाडी को रोककर चालक अतलखा गांव निवासी वीर सिंह कुमार के साथ मारपीट करते हुए 25 हजार नगदी सहित 20 गैस सिलेंडर लूट ...