सहरया: पांच वर्षीय बालक सकुशल बरामद
भागलपुर, मई 16 -- महिषी से प्रदीप कुमार चौधरी की रिपोर्ट महिषी थाना क्षेत्र के झिटकी गांव से लापता पांच वर्षीय मिथुन कुमार को पुलिस ने मधेपुरा बाल सुरक्षा गृह से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की मां मंजू देवी ने 28 अप्रैल से गायब होने का मामला दर्ज कराया था। केस के आईओ सह अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान ने सूचना के आधार पर मधेपुरा पहुंचकर बालक को बरामद किया। न्यायालय के आदेश पर बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.