गिरडीह, मई 4 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के सहरपुरा गांव में बुनियादी सुविधा की बदहाली अब गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले चुकी है। लगभग 1200 की आबादी वाला यह गांव इन दिनों ऐसी स्थिति से गुजर रहा है, जहां तपती गर्मी में भी सड़क पर कीचड़ और पानी जमा है। इससे न सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन जैसी मूलभूत जरूरतें भी बाधित हो रही है। गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढों में गंदा पानी भरा हुआ है। हल्की सी आवाजाही में भी कीचड़ उभर आता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं。 यह भी पढ़ें- सहरपुरा में विकास की पोल खोलती बदहाल सड़क: तपती गर्मी में भी कीचड़ से गुजरने को मजबूर ग्रामीणस्कूली बच्चों की ...