गिरडीह, मई 3 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के सहरपुरा गांव में बुनियादी सुविधा की बदहाली अब गंभीर सामाजिक समस्या का रूप ले चुकी है। लगभग 1200 की आबादी वाला यह गांव इन दिनों ऐसी स्थिति से गुजर रहा है, जहां तपती गर्मी में भी सड़क पर कीचड़ और पानी जमा है। इससे न सिर्फ आम जनजीवन प्रभावित है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन जैसी मूलभूत जरूरतें भी बाधित हो रही हैं। गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह गड्ढों में गंदा पानी भरा हुआ है। हल्की सी आवाजाही में भी कीचड़ उभर आता है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं।

स्कूली बच्चों की परेशानी सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। रोजाना इसी रास्ते से गुजरने के दौरान उन्ह...