देवघर, मई 6 -- चितरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सहरजोरी स्थित सुखेश्वरनाथ शिव मंदिर प्रांगण में आगामी 16 मई से 22 मई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ एक अहम बैठक कर आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य संत शकुलदीप कृष्णजी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु भागवत कथा का श्रवण करेंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 16 मई को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो पूरे सहरजोरी गांव में धार्मिक वातावरण तैयार करेगी। कलश यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि आयोजन की शुरुआत भक्ति और उल्लास के साथ हो सके। आयोजन की सफलत...