मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आम नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों के त्वरित व प्रभावी समाधान के लिए राज्य सरकार ने 'सहयोग हेल्पलाइन नंबर' और 'सहयोग पोर्टल' की शुरुआत की है। सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका शुभारंभ किया गया, जिसका सीधा प्रसारण मुजफ्फरपुर सहित सभी जिलों में किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन समेत अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें। हेल्पलाइन सेवा सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी, जहां लोग सीधे कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : प्राप्त आवेदनों की प्रखंड स्तर पर तत्काल पोर्टल एंट्...