पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित उफरैल मध्य विद्यालय में 16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग सेवा शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए domingo को पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिविर के सफल संचालन की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग सेवा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने वार्डवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और सरका...