अररिया, जून 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एवं विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में दिनांक 17 और 18 जून को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि शिविर में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्तियों व लाभूकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही केन्द्र राज्य सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ईकेवाईसी आदि लंबित प्रकरणों का निष्पादन एवं योजनाओं के देय लाभ आदि का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहयोग सह जन कल्याण शिविर का होगा आयोजन इससे लोगों को योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता के लिए बार बार प्र...