सहयोग शिविर में 85 मामलों में 54 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
बेगुसराय, जून 9 -- भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के तकिया पंचायत भवन में मंगलवार को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। शिविर का निरीक्षण सदर डीसीएलआर अभिषेक कुमार ने किया। इस दौरान सीओ रानू कुमार, बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, बीपीआरओ अमित अक्षय मिश्रा, सीडीपीओ मीरा कुमारी, मुखिया सोनू कुमार तांती सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, वंशावली, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.