मधेपुरा, जून 17 -- घैलाढ़ संवाद सूत्र घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत भतरंधा परमानपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। 16 मई से 16 जून तक चले शिविर के दौरान कुल 60 आवेदन जमा किए गए। इनमें से 48 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 12 आवेदन विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन हैं। शिविर के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी घैलाढ़ निकिता कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार ने व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन, लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग तथा आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रखंड यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में आए कई आव...