औरंगाबाद, जून 2 -- मदनपुर प्रखंड की वार एवं पिपरौरा पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त 186 आवेदनों में से 167 का निष्पादन कर दिया गया। शिविर का उद्घाटन रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने दीप जला कर किया। विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर सभी विभागों को एक मंच पर लाया गया है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने बताया कि राशन कार्ड से संबंधित 24, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 39, सामाजिक सुरक्षा योजना के 20, मनरेगा के 29 तथा स्वच्छता अभियान से जुड़े 32 आवेदनों का निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिवि...