कटिहार, जून 16 -- फलका। एक संवाददाता मंगलवार को फलका प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय रंगाकोल मूसापुर परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मॉनिटरिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ ने की। इस दौरान पंचायत की मुखिया निभा देवी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बीडीओ सन्नी सौरभ ने बताया कि पंचायत क्षेत्र से पूर्व में प्राप्त 163 आवेदनों का शिविर में ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।वहीं शिविर के दौरान प्राप्त नए आवेदनों का निपटारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। मौके पर सीडीपीओ पुष्पा कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक मुस्ताक अंसारी, बीपीएम प्रीति कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रजिया सुल्ताना, बीपीआरओ, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। यह भी...