मधेपुरा, जून 17 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता प्रखंड कार्यालय परिसर में दूसरे दिन भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने बताया कि दूसरे दिन कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 19 आवेदन को निष्पादित कर दिया गया है। वहीं दूसरे दिन आयुष्मान भारत योजना में कुल चार आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें चारों आवेदन का निष्पादन कर दिया गया। आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना में कुल छह में छह आवेदन का निष्पादन हुआ। सामाजिक सुरक्षा पेंशन ( वृद्धा, विधवा, दिव्यांग) में चार आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी का निष्पादन कर दिया गया। पीएम सूर्य घर योजना में कुल चार आवेदन प्राप्त हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में दो आवेदन में सभी का निष्पादन हुआ। यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर में दो दिनों में 366 आवेदन प्राप्त, 161 का हुआ निष्पादन ...