आरा, मई 22 -- पीरो, संवाद सूत्र सहयोग शिविर में सुखरौली पंचायत की राधिका देवी को शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद शुक्रवार को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया। त्वरित और कारगर कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने शिकायतकर्ता बीरबल सिंह की पत्नी राधिका देवी को संबंधित आशा कार्यकर्ता से बुलवाया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयुष्मान कार्ड बनवा कर उपलब्ध करा दिया।जानकारी के अनुसार काफी दौड़ लगाने के बाद भी राधिका देवी का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था। सब जगह थक-हारकर राधिका देवी मंगलवार को सुखरौली पंचायत के कचनथ गांव में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...