किशनगंज, मई 12 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार सरकार अब आम लोगों की समस्याओं के समाधान को पंचायत स्तर तक पहुंचाने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर "सहयोग शिविर" अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पादन 30 दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने सख्त और स्पष्ट लहजे में कहा कि सहयोग शिविर में मिलने वाले आवेदन का निबटारा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियो के निलंबन सहित अन्य कार्रवाई तय है。 यह भी पढ़ें- पंचायत स्तर पर ही लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का होगा समाधानसरकार का उद्देश्य, जनता की समस्याओं का हर हाल में ह...