पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विधायक विजय खेमका ने वार्ड तीन बड़ी मुसहरी महादलित टोला सहित कई स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम द्वारा आमजन को 2 जून को रजीगंज पंचायत भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिविर में राशन कार्ड, जॉब कार्ड, हेल्थ कार्ड, म्यूटेशन, परिमार्जन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों के समाधान हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सरकार के सहयोग शिविर की पर्याप्त जानकारी गांवों तक नहीं पहुंचने की शिकायत विधायक के समक्ष रखी। यह भी पढ़ें- जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी इस पर विधायक खेमका ने प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार स...