कटिहार, जून 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर दिव्यांगजनों के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनता जा रहा है। मंगलवार को कटिहार प्रखंड में आयोजित शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित 'सम्बल' योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कटिहार विधायक सह पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर लाभुकों को उपकरण सौंपे। शिविर में कुल 12 ट्राइसाइकिल, एक टीएलएम किट तथा चार वैशाखी का वितरण किया गया। उपकरण मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठान...