पूर्णिया, जून 2 -- अमौर, एक संवाददाता। बायसी-दिघलबैंक स्टेट हाईवे-99 पर फकीरटोली के समीप मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में अमौर प्रखंड के सांख्यिकी पदाधिकारी ज्योतिष चंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके वाहन चालक कालू भी जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सांख्यिकी पदाधिकारी ज्योतिष चंद्र कुमार हफनियां पंचायत में आयोजित राज्य सरकार के सहयोग शिविर में भाग लेने निजी वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान फकीरटोली के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया की लोहे की सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई। यह भी पढ़ें- टेम्पो की ठोकर से बाइक सवार महिला समेत दो घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ...