औरंगाबाद, मई 20 -- शिविर में हुई बेहोश फोटो- 19 मई एयूआर 7 कैप्शन- मंगलवार को गोह पीएचसी के हीट वेव वार्ड में भर्ती एएनएम सहित अन्य मरीज गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के डिहूरी ग्राम पंचायत मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान एएनएम अनुपम कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से तत्काल गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि एएनएम हीट वेव की चपेट में आ गई थीं। शरीर में पानी की अत्यधिक कमी होने के कारण वह शिविर में बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। इधर, पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब हो रही है। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...