मधेपुरा, जून 2 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हरेली मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार सरकार द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा. शिविर में राज्य सरकार की प्रभारी मंत्री शीला मंडल, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह, नगर परिषद की मुख्य पार्षद अनसुईया देवी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया. इसके बाद जिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने जीविका समूह को दिया 71 लाख रुपये का चेकस...