भागलपुर, जून 19 -- गोराडीह। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर के दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। दूसरे दिन कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से आठ आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात केसरी, अंचल अधिकारी तान्या कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुमारी वर्षा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 349 आवेदन में से 261 आवेदनों को निष्पादन यह भी पढ़ें- जन सहयोग शिविर: 405 आवेदन प्राप्त, 260 मामलों का निष्पादन यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी ने जन कल्याण शिविर का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...