सीवान, मई 20 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड की शिवदह पंचायत के शिवदह पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में समस्याओं से संबंधित आवेदन लिया गया। जब जॉब कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आय जाति निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रमाण पत्र का लाभार्थियों के बीच विवरण किया गया। एसडीओ अनीता सिंहा, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, बीईओ राज किशोर उपाध्याय, पीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों के बीच विभिन्न प्रमाण पत्रों का वितरण किया। सहयोग शिविर में कृषि विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अंचल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न विभागों की ओर से संबंधित पदाधिकारी की मौजूदगी में शिविर का आयोजन भी किया गया था। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : सैकड़ो मामलों का तु...