कटिहार, मई 21 -- समेली, एक संवाददाता। समेली प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत के मनरेगा भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। यह भी पढ़ें- तीन पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजनशिविर के उद्देश्य शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। शिविर में प्रभारी सचिव राजकुमार, डीडीसी अमित कुमार, डीसीएलआर शशांक वर्णवाल एवं श्रम अधीक्षक पीटर मींज ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- सिधव...