कटिहार, मई 30 -- मनसाही, एक संवाददाता आगामी 2 जून के सहयोग शिविर को लेकर चित्तौड़िया पंचायत भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सहयोग शिविर का स्थल निरीक्षण करते हुए मध्य विद्यालय रानीपत्र सिंघिया को चुना गया है। और सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर सभी कनीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार,सुनील कुमार, प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी, पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान, एवं विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, विभिन्न पंचायत के किसान सलाहकार एवं दर्जनों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...