पूर्णिया, मई 5 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के मोगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत में आगामी 19 मई को लगने वाले सहयोग शिविर को लेकर आवेदन प्राप्त करने वाला काउंटर शुरू किया गया। मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने पंचायत सरकार भवन मुगलिया पुरन्दाहा पूर्व पहुंचकर आम लोगों की समस्या से जुड़े आवेदन को प्राप्त करने के लिए काउंटर आरंभ किया। इस संबंध में एसडीओ धमदाहा अनुपम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सहयोग शिविर आरंभ होने से एक माह पूर्व संबंधित क्षेत्र के आम लोगों की समस्या से जुड़े हुए आवेदन प्राप्त करना है। आगामी 19 मई के शिविर को लेकर आवेदन प्राप्त करने के लिए काउंटर खोला गया है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर के आवेदनों की मॉनिटरिंग के लिए विशेष कोषांग गठित सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनु...