जहानाबाद, मई 2 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। आम नागरिकों को उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर तिथि घोषितसहयोग शिविर की योजना जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त, पूर्व से संचालित व्यवस्था के तहत प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को विभिन्न प्रशासनिक स्तरों (पंचायत से जिला तक) पर जन शिकायतों का निष्पादन किया जाता रहेगा।शिविर का उद्देश्य इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को सुलभ, पारदर्शी एवं सम्मानज...