सहयोग शिविर के पहले दिन समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, कुर्सी रही खाली
हाजीपुर, जून 17 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर प्रखंड परिसर में दो दिवसीय सहयोग शिविर के पहले दिन समय पर आधा दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों के नहीं पहुंचने के कारण काउंटर खाली रहा। जिसके कारण प्रखंड के विभिन्न पंचायत से विभिन्न विभाग में शिकायत एवं सुझाव देने के लिए पहुंचे लोग अधिकारी और कर्मचारियों का इंतजार करते दिखे। मौके पर मौजूद विभिन्न पंचायत से पहुंचे लोगों ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। अधिकारी और कर्मचारियों को काउंटर पर उपस्थित रहकर लोगों की शिकायत सुनने का निर्देश सरकार के द्वारा एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। हम लोग अपनी-अपनी शिकायत लेकर समय से सहयोग शिविर में पहुंचे हैं। लेकिन यहां अधिकारी और कर्मचारियों के नहीं आने के कारण काउंटर खाली है। हम लोग अधिकारी और कर्मचारियों का इंतजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.