मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार को प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सहयोग शिविर, फार्मर रजिस्ट्री अभियान तथा जनगणना 2027 से संबंधित तैयारियों, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को लेकर 550 से अधिक मामलों में आवेदन प्राप्तसहयोग शिविर उन्होंने कहा कि आम नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने बताया कि सात निश्चय-3 के तहत सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। 1100 हेल्पलाइन और सहयोग पोर्टल शुरू है। 48 विभागों के 73 अधिकारियों को यू...