मधुबनी, मई 13 -- लखनौर , निप्र। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव कुमार विनोद की अध्यक्षता में बुधवार को लखनौर प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ प्रकोष्ठ में सहयोग शिविर को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ रितु सोनी, राजस्व पदाधिकारी ऋषि कुमार राकेश, सीडीपीओ रामा कुमारी, बीपीआरओ निघी प्रिया, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुष्पम कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में 19 मई को मदनपुर पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।संयुक्त सचिव कुमार विनोद ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन ससमय करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर से लोगों की परेशानी होगी कम उन्हों...