बिहारशरीफ, मई 18 -- सहयोग शिविर की मॉनिटरिंग को जिलास्तरीय टीम गठित अनुमंडल व जिलास्तरीय पदाधिकारियों को सौंपी गयी शिविर जांच की जिम्मेवारी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सभी प्रखंडों में 19 मई से हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर मॉनिटरिंग के लिए टीम की गठन डीएम कुंदन कुमार ने सहयोग शिविर की मॉनिटरिंग के लिए जिलास्तरीय अनुश्रवण कमेटी गठित की है। पदाधिकारियों को प्रखंड आवंटित करते हुए लोगों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण का अनुश्रवण करने को कहा है। साथ ही, रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। बिहारशरीफ एवं नूरसराय प्रखंडों की जिम्मेवारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह, हरनौत व रहुई में वरीय एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अस्थावां व बिन्द प्रखंडों की जिम्मेवारी एडीएम रंजन कुमार...