पूर्णिया, जून 25 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के निजगेहूंवा पंचायत में आगामी सात जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में शिविर के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सात जुलाई को लगने वाला शिविर निजगेहूंवा पंचायत भवन के सामने मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंग...