मुंगेर, मई 24 -- असरगंज,निसं.। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद आफाक की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले विशेष सहयोग शिविर की तैयारियों तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत शेष पात्र लाभार्थियों का कार्ड बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक ने सभी आशा एवं एएनएम को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके लिए घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक किया जाए तथा शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर की तैयारी को लेकर हुई बैठक बैठक में आयुष्मान भारत योजना की प्...