जहानाबाद, जुलाई 17 -- संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में "सबका सम्मानझ्रजीवन आसान" अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले आगामी सहयोग शिविरों की तैयारियों एवं सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक आवेदन को निर्धारित समय पर सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए। प्रखंड तथा नगर निकायों में आगामी आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से संबंधित विशेष ...