हाजीपुर, जून 2 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रभारी सचिव सह सचिव वित्त विभाग बिहार सरकार रचना पाटिल ने मंगलवार को हाजीपुर प्रखंड के इस्माईलपुर पंचायत तथा गोरौल प्रखंड के रूसुलपुर कोरीगांव पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं एवं संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, महुआ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिला प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का अवलोकन किया तथा शिविर में आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभुकों को विभिन्...