सहयोग शिविर: टेटिया गांव से लिए आवेदन
मुंगेर, मई 16 -- टेटिया बंबर। टेटिया बंबर प्रखंड में 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर शनिवार को टेटिया गांव में आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में बीडीओ निशा राय, कृषि पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी समेत अन्य कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनसे आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान ग्रामीणों को सहयोग शिविर की प्रक्रिया और उद्देश्य की जानकारी दी गई। लोगों ने राशन, भूमि विवाद, पेंशन, आवास योजना एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- समस्याओं के समाधान के लिए सात पंचायतों में लगा शिविर यह भी पढ़ें- पंचायतों में 19 मई से को लगने वाले सहयोग शिविर की प्रशासनिक तैयारी पूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.