बोकारो, मई 23 -- बोकारो प्रतिनिधि। चास आईटीआई मोड़ स्थित सहयोग विलेज के बाल गृह से फरार 17 वर्षीय किशोर का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। किशोर की तलाश में पिंड्राजोरा पुलिस के साथ जिला प्रशासन जुटा हुआ है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इस मामले में सहयोग विलेज के अधीक्षक अमित कुमार ने 16 मई को पिंड्राजोरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही किशोर के फरार होने की सूचना जिला प्रशासन के संबंधित विभागों को भी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नाथु राम मीणा के निर्देश पर शुक्रवार को विभिन्न समाचार पत्रों में किशोर की तलाश को लेकर सीआईजी प्रकाशन भी कराया गया। जानकारी के अनुसार फरार किशोर कसमार थाना क्षेत्र के खैराचातर गांव का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- कोचिंग करने गई छात्रा को शादी की नीयत से भगायाकिशोर के ...