रांची, जुलाई 1 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), खूंटी की ओर से बुधवार को हुटार स्थित बाल गृह (सीसीआई) सहयोग विलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। झालसा रांची एवं पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन मे आयोजित  मौके पर मुख्य विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता राजीव कमल ने मानसिक रोग एवं बौद्धिक दिव्यांगता से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए संविधान में प्रदत्त समानता, गरिमापूर्ण जीवन, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति और दिव्यांगजन बिना आय सीमा के निःशुल्क विधिक सहायता पाने के अधिकारी हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम, 2017 और दिव्यांगजन अधिकार अध...