मोतिहारी, मई 12 -- मोतिहारी, हिप्र.। सीएम सम्राट चौधरी ने सचिवालय के संवाद भवन से 19 मई से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1100 व सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in का सोमवार को लोकार्पण किया । लोकार्पण से संबंधित कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। जिले के डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उक्त कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए व्यवस्था कराई गई थी । जहां डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात सहित सभी जिला स्तरीय,अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। हेल्पलाइन पोर्टल व सहयोग पोर्टल पर कर सकेंगे शिकायत: सात निश्चय पार्ट 3 के तहत सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिये प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय म...