मधुबनी, अगस्त 27 -- मधुबनी। रहिका थाना कांड संख्या 75/26 के मामले में 74 वर्षीय मीरा देवी ने गृह विभाग के सचिव और दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त को आवेदन देकर पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्यालय की ओर से सहयोग पोर्टल पर उनके तीन परिवादों के संबंध में बार-बार गलत प्रतिवेदन अपलोड किए गए। मीरा देवी के अनुसार मामले में रामू नामक व्यक्ति की कथित अवैध संलिप्तता की जांच की मांग को लेकर सहयोग पोर्टल पर तीन परिवाद दर्ज कराए थे। उनका आरोप है कि इन शिकायतों के प्रतिवेदन में वास्तविक तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया। आवेदन में उन्होंने कहा है कि केस की जांच से संबंधित सूचनाएं अभियुक्तों तक पहुंचने और मामले को दबाने का प्रयास किए जाने की आशंका के कारण उन्होंने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकार...