सहयोग पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
लखीसराय, मई 22 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को सहयोग शिविर से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन और अनुश्रवण को लेकर सहयोग पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को पोर्टल पर शिकायतों की ऑनलाइन प्रविष्टि, संबंधित विभाग को अग्रसारित करने, निष्पादन प्रतिवेदन अपलोड करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के तकनीकी संचालन और व्यवहारिक उपयोग का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में आए बिना भी घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.