पीलीभीत, अगस्त 12 -- पीलीभीत। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) की ऑनलाइन मासिक बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला संयोजक राजकुमार वर्मा ने सभी ब्लॉक टीमों को सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती केवल पदाधिकारियों से नहीं है। बल्कि प्रत्येक सदस्य के सक्रिय सहयोग और सहभागिता से सुनिश्चित होती है। जिला प्रवक्ता नरेश पाल गंगवार ने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल समीक्षा करना नहीं है। एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाना, कमियों को दूर करना और टीम भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। जिला मीडिया प्रभारी फुरकान हाशमी ने कहा कि पिछले दो तीन माह में जिन ब्लाकों के सदस्यों का सहयोग किन्हीं कारणों से छूट गया है। उन ब्लाक टीमों के साथ विशेष रूप...