गया, मार्च 8 -- दो दिवसीय निरंकारी संत समागम का समापन रविवार की शाम हो गया। चंदौती स्थित हाउसिंग बोर्ड के मैदान पर आयोजित भव्य समागम में बिहार व झारखंड सहित करीब दस प्रदेशों से हजारों लोग शामिल हुए। श्रद्धा, प्रेम और भक्ति की दिव्यता के साथ समारोह समारोह में अनुयायियों की भारी भीड़ रही। समागम निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज व निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में आयोजित हुआ। रविवार को सतगुरु माता जी ने विचारों में कहा कि जिस जब मानव इस परम सत्ता की जानकारी प्राप्त कर लेता है तो वह सबमें प्रभु को देखते हुए प्रेम बांटता है और समाज के लिए एक वरदान सिद्ध होता है। सतगुरु माता जी ने संगत को प्रेरित किया कि जीवन में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और सेवा भाव को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाया जा सकता है। सतगुरु मात...