बांदा, मार्च 26 -- बांदा संवाददाता। मास्टर ट्रेनर डा. रोहित गुप्ता ने डा. विकासदीप बिल्हाटिया व अन्य डॉक्टरो के साथ मिलकर सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में 35 मरीज का इलाज किया। चिकित्सकों ने बताया कि क्लबफुट के साथ पैदा होने के परिणामस्वरूप कोई भी बच्चा बड़ा होकर दिव्यांग न हो। क्लबफुट और उनके उपचार कार्यक्रम के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, आशा कार्यकर्ताओं, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...