झांसी, जून 16 -- झांसीउत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत झांसी जिले में 19 हजार से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में चिह्नित किया गया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न तरह के कौशल का प्रशिक्षण देकर उनकी आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सके। झांसी जिले में लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 19,543 महिलाओं का चिह्नांकन किया गया। ये महिलाएं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी है और कई तरह के उद्योगों को संचालित कर रही हैं।

उद्योग संचालन कई विकास खंडों में समूहों को मिलकर संकुल बनाया गया है और उनके माध्यम से लघु उद्योगों का भी संचालन किया ...