फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 18 -- जहानगंज, संवाददाता। कक्षा चार के छात्र आशुतोष गुप्ता की अपहरण के बाद जो हत्या हुयी उसके खुलासे के लिए पुलिस की टीम प्रयास कर रही है। हालांकि इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। घटना से गांव के लोग सहमे हुये हैं और शाम ढलते ही घरांें में दुबक जाते हैं। गुरुवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची और परिवार के दस लोगों के फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस गांव के ईद गिर्द ही खुलासे के लिए हाथ पैर मार रही है पर ठोस सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। इससे पुलिस की मुश्किलें बढ़ी हैं। कोरीखेड़ा गांव निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता के दस वर्षीय पुत्र आशुतोष का 10 दिसंबर की शाम 5:30 बजे के बाद अपहरण कर लिया गया था। इसमें परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। 14 दिसंबर को छात्र का शव गांव के बाहर 600 मीटर दूरी पर आलू क...