लोहरदगा, अप्रैल 13 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को उपायुक्त डा ताराचंद की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। एनएच-143ए अंतर्गत लोहरदगा बाईपास के 19.88 किमी में भूमि अधिग्रहण संबंधित मुआवजा की समीक्षा की गई। जिसमें लोहरदगा अंचल, किस्को अंचल और सेन्हा अंचल के प्रभावित रैयत शामिल हैं। उपायुक्त द्वारा लोहरदगा अंचल के बक्सी, बंजार किस्को, बुड़गांवां, हिरही, जोरी, कैमो, निंगनी व सहेदा मौजा, किस्को अंचल के अरेया, बगड़ू, बेटहट, हिसरी व पतरातू मौजा और सेन्हा अंचल के अर्रू, बंसरी, चंदकोपा व सेन्हा अंचल के रैयतों को भुगतान की जानकारी ली गई।आपसी सहमत वाले रैयतों के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया। जो सहमत नहीं हैं उनके मामलों को भूमि-अधिग्रहण न्यायालय भेजने को कहा।जिन मामलो...